शाहबाद: वाजिद खेल का रहने वाला दबंग पैसे मांगने पर दुकानदार को जान-माल की धमकी दे रहा है, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की
शाहाबाद कोतवाली के वाजिद खेल मोहल्ले में जनरल स्टोर के एक छोटे दुकानदार ने जब अपनी उधारी के पैसे मांगे तो दबंग ने गाली गलौज करते हुए हाथ पैर तोड़ने और जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।