पुनासा: घोषणाओं के गड्डों में फंसा खंडवा-मूंदी रोड; 3 साल में काम नहीं, लागत 42 करोड़ बढ़ी
Punasa, Khandwa | Jun 17, 2026 तीन साल में खंडवा-मूंदी रोड पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है। जगह-जगह सड़क में गड्डों के कारण भोपाल जाने-आने के लिए नेता-अधिकारियों के साथ सामान्य लोगों ने भी रास्ता बदल लिया है। खंडवा से नागचून-कालमुखी से पुनासा तक अतिरिक्त 10 किमी का फेरा लगाकर वाहन निकल रहे हैं। जानकारी बुधवार दोपहर 1 बजे की है।