पीपलदा: खातोली ग्राम पंचायत के कर्मचारियों द्वारा टीपर से बांधकर मृतक गाय को घसीटने के मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
Pipalda, Kota | Mar 1, 2025 खातोली ग्राम पंचायत के कर्मचारियों द्वारा टीपर से मृत गाय को बेरहमी से घसीटने के मामले में हिन्दू संघटनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे खातोली ग्राम पंचायत पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर पंचायत प्रशासन को खरी खोटी सुनाई बाद में एक ज्ञापन नायब तहसीलदार खातोली व पुलिस उपअधीक्षक इटावा को मुख्यमंत्री के नाम दिया गया।