पीपलदा: खातोली कस्बे में मृतक गाय को कचरा वाहन से घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हिंदू संगठनों ने जताया रोष
Pipalda, Kota | Mar 1, 2025 जिले के खातोली कस्बे में मृतक गाय को कचरा वाहन से घसीटने का वीडियो शनिवार सुबह 6 बजे वायरल होने पर हिंदू संघठनो ने विरोध जताया है। बताया जाता है कि खातोली कस्बे में शुक्रवार को कचरा वाहन टीपर के पीछे गाय को मृत अवस्था मे बेरहमी से घसीटा जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिन्दू संघठनो ने घटना का विरोध जताया है।