शंभूगंज: करहरिया गांव में दो वाहनों की टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने किया ज़ब्त
करहरिया गांव में दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में दोनों वाहन के चालक बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पर थाना के पुलिस पदाधिकारी रविवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे घटना स्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर शंभूगंज थाना ले आई है। पुलिस ने बताई की इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।