वारिसनगर: सातमालपुर-आजाद चौक मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, तीन बाइक सवार घायल
समस्तीपुर जिले के सतमलपुर एवं आजाद चौक के बीच शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बाइक भी संतुलन खो बैठी और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकराकर सड़क किनारे जा गिरी।