धनघटा: संतकबीरनगर: थाना धनघटा में नवनिर्मित भोजनालय का भव्य उद्घाटन, पुलिस अधीक्षक ने किया लोकार्पण
संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को थाना धनघटा परिसर में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय (मेस) का भव्य उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर भोजनालय का विधिवत लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने भोजनालय का निरीक्षण करते हुए रसोईघर, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्थ