बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन पर कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार रात 11:00 बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।बीएनसी चौहराया के पास एक होटल पर अवैध शराब कारोबार पर कोतवाली थाना पुलिस ने छापा मारा है। मौके से आरोपी फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस का जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी संख्या में बीयर और देसी शराब मिली है।