रायपुर: रायपुर कृषि उजपमंडी में प्रमुख जिंसों के भाव में रही तेजी, कल के पेंडिंग माल की आज हुई तुलाई
रायपुर कस्बे की कृषि उपजमंडी में मंगलवार को प्रातः 11 बजे से जिंसों की तुलाई शुरू हुई। जिसमें प्रमुख जिंसों के भाव में तेजी देखने को मिली। कृषि उपजमंडी मुंशी शिवसिंह ने बताया कि मंडी में गेहूं के भाव 2400 से 2500 रुपये, सोयाबीन के भाव सोयाबीन के भाव 6400 से 6600 रुपये, सरसों 6500 से 6700 रुपये, मसूर के भाव 8500 से 9250 रुपये प्रति क्विंटल रहे।