अंबाह: डाकघर अंबाह बना विवाद का अखाड़ा! उप पोस्ट मास्टर ने सहकर्मी पर लगाए धमकी और हमले के गंभीर आरोप
Ambah, Morena | Jun 10, 2026 अंबाह डाकघर के उप पोस्ट मास्टर राकेश माहौर ने सहकर्मी कर्मवीर और उसके साथियों पर धमकी, गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट के प्रयास के आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार कार्य को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने पोस्ट ऑफिस परिसर में अभद्रता की। वहीं घर लौटते समय बाइक सवार युवकों द्वारा स्कूटी रोककर हमला करने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है।