बहराइच: बहराइच पहुंचे अल्पसंख्यक मंत्री का बयान पीएम मोदी का सपना मदरसा छात्रों के एक हाथ में हो कुरान और एक हाथ में हो लैपटॉप
बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों के एक हाथ में क़ुरान और एक हाथ में लैपटॉप हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मदरसा की जांच इसलिए कर रही है ताकि उदारवाद से आतंकवाद की और मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे न जाए और न ही वह किसी गलत हाथ में जा पाए।