मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में ऑटो के कट मारने से अनियंत्रित होकर स्कूटी फिसली, पिता-पुत्री घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला राजा निवासी राजू अपनी पुत्री दिव्या के साथ स्कूटी पर सवार होकर मैनपुरी जा रहा था। जैसे ही गांव के बाहर निकल तभी तेज रफ्तार ऑटो चालक ने स्कूटी में कट मार दिया। जिससे स्कूटी सवार पिता पुत्री घायल हो गए। वहीं दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दिव्या के सर में गंभीर चोट होने की वजह से उसे सैफई रैफर कर दिया है।