मालथोन: हाईवे रोड पलेथनी ग्राम के पास ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, चालक और महिला गंभीर घायल
Malthon, Sagar | Mar 20, 2026 गुरुवार को तीन से चार बजे के बीच मालथौन सागर पलेथनी ग्राम नेशनल हाईवे एन एच 44 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहिर देखने को मिला है। जहां खड़े ट्रक के पीछे स्विफ्ट डिजायर कार की जोरदार की टक्कर हो गई जिसमें कार के परखच्छे उड़ गए।कार सवार सागर निवासी अरुण सूबेदार करीब 85 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि महिला प्रतिमा सूबेदार गरीब 75 वर्ष गंभीर रूप से घायल।