जयनगर: तिलोकरी पुल के पास सड़क हादसे में जीजा गंभीर घायल, साले को मामूली चोटें आईं
तिलोकरी पुल के समीप सड़क हादसे में जीजा गंभीर घायल, साला को मामूली चोट जयनगर(कोडरमा) थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलोकरी गांव स्थित पुल के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साला घायल हो गए। हादसा बाइक और मुर्गा वाहन के बीच जोरदार टक्कर होने से हुआ। दुर्घटना में असनाबाद निवासी 26 वर्षीय मनीष दास पिता भिखारी दास गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साला