घोड्थम्भा ओपी क्षेत्र के डलवा मोड़ स्थित रोहनियाटांड में एक आदिवासी परिवार के दो कमरों वाले एलबेस्टर सीट से बने दो मकान को असामाजिक तत्वों ने देर रात ध्वस्त कर दिया। घटना के विरोध में रविवार को आदिवासी समाज के सैकड़ों लोगों ने स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।