पलिया: मझगई में इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाला गया ताजिया जुलूस, पुलिस रही अलर्ट
मझगई क्षेत्र में मोहर्रम के मौके पर हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। सिसवारा गदियाना, भादुरहिया गदियाना, हक्कलपुर, टापर पुरवा, पतिया और गोतेबाज पुरवा सहित दर्जनों गांवों के ताजिए ढकवा गदियाना स्थित करबला पहुंचे। जिसमें श्रद्धालुओं ने मातमी धुनो के साथ गम और मातम मनाया।