सिवनी: सिवनी में सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधार और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
Seoni, Seoni | Jul 8, 2026 सिवनी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बुधवार को निर्माणाधीन स्थलों पर बैरिकेडिंग, लाइट और रिफ्लेक्टर लगाने, ब्लैक स्पॉट सुधार, अतिक्रमण हटाने और शहर के लिए यातायात मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा संकेतको को नुकसान पहुंचाने वालो पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए।