बड़वारा के जगतपुर बाईपास और रोहनिया बाईपास के बीच बने ब्रेकर मे बाइक हुई अनियंत्रित
बड़वारा के जगतपुर उमरिया एवं रोहनिया बाईपास के बीच एन एच 43 में अनावश्यक रूप से बनाए गए दो खौफनाक ब्रेकर के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है वही रविवार को भी ब्रेकर की वजह से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी गनीमत रही कि वाहन चालक को चोटे नहीं आई है हालांकि समय रहते अगर इस ब्रेकर को नहीं हटवाया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है