शाहबाद: तिलगंवा घाटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक समेत पांच मजदूरों ने कूदकर बचाई जान
Shahbad, Baran | Jun 12, 2026 जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली क्षेत्र के तिलगंवा गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक समेत ट्रॉली में सवार पांच मजदूर सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार कस्बानोनेरा से मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली करई नदी पर बन रहे एनीकट कार्यस्थल की ओर जा रही थी।