मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर, घायल हुआ युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
कटघर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात आंबेडकरनगर रेलवे लाइन पर, ट्रेन की चपेट में आकर युवक गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक रोहित के परिजनों को ढूंढकर रोहित के साथ हुई घटना की जानकारी दे दी है।