अवंतिपुर बड़ोदिया: एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रानी बड़ौद में हुआ वृक्षारोपण
ग्राम पंचायत रानी बड़ौद में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक पौधा केवल वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य का संकल्प है।