बड़ा जामदा के ग्राम टांकुरा में ग्रामीणों के साथ आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया ने एक बैठक की। इस दौरान मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा की जेल से रिहाई के मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मजदूर नेता मानसिंह तिरिया ने कहा कि जॉन मीरन मुंडा को पूंजीपतियों के इशारे पर झूठे मामले में फसाया गया है।