मालथोन: बकरी ईद हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई, ईदगाह में नमाज अदा की गई
Malthon, Sagar | May 28, 2026 गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीईद) का पर्व हर्षोल्लास, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह सात बजे से ही मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर की ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए, जहां सामूहिक रूप से ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई।ईदगाह में सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने अल्लाह की इबादत की।