हिलसा: कौटिल्य नगर में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक, नगर परिषद कमेटी विस्तार पर चर्चा
Hilsa, Nalanda | Apr 22, 2025 हिलसा शहर के कौटिल्य नगर में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ की एक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार विद्यार्थी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शासन काल में सभी वर्गों का विकास हुआ है।