हिलसा: हिलसा में पशु चिकित्सा शिविर में 100 से ज़्यादा पशुओं का हुआ मुफ़्त इलाज
Hilsa, Nalanda | Apr 21, 2025 बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के तत्वाधान में हिलसा प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित किया गया। जिससे पशु चिकित्सा और जागरूकता के महत्व को उजागर किया जा सके।