कांगड़ा: घट्टा टोल प्लाजा के समीप मिला सफाई कर्मी का शव
Kangra, Kangra | Nov 11, 2025 मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार कांगड़ा थाना क्षेत्र के घट्टा टोल प्लाजा के समीप 45 वर्षीय सतपाल पुत्र अमी चंद निवासी घट्टा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक टोल प्लाजा में सफाई कर्मचारी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। DSP कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।