भोगांव: बिछवा क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
गांव जिरौली निवासी रामबाबू पुत्र पतिराम क्षेत्र में यह किराए की दुकान लेकर रह रहे थे और ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। वहीं शनिवार की सुबह बैटरी को चार्ज करते समय अचानक विद्युत करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।