बैंक मोड में रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी, धनबाद में स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती युवा उत्सव के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। स्वामी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और केक काटकर अनुष्ठान की शुरुआत हुई। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।