रसूलाबाद: झींगा पुरवा में तेज आंधी के दौरान मकान पर गिरा नीम का पेड़, दीवार ढहने से महिला घायल
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत आई तेज आंधी ने झींगापुरवा गांव में एक परिवार के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। घर के बाहर खड़ा विशाल नीम का पेड़ अचानक मकान पर गिर पड़ा, जिससे मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। कन्हैयालाल पुत्र रामभजन ने बताया कि तेज हवा के चलते नीम का पेड़ उनके मकान पर आ गिरा।जिससे दीवार टूट गई