जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज सिवनी (च) स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर पूरी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की नमी की जांच की तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को अलग-अलग किस्मों के धान की स्टैकिंग अलग-अलग रखने के निर्देश दिए।