सिवनी: पेंच में जुगनी बाघिन का जलवा बरकरार, 4 शावकों संग दिखी, वीडियो वायरल
Seoni, Seoni | Jun 15, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में जुगनी बाघिन एक बार फिर अपने 4 शावकों के साथ नजर आई है। सोमवार को बाघिन और उसके शावकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह नजारा खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, वहीं इसे पेंच में बेहतर वन्यजीव संरक्षण का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।