अमरिया तहसील क्षेत्र के तुमड़िया के पास नदी की सफाई के नाम पर बड़े पैमाने पर हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नदी की सफाई के बहाने पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बिना किसी स्पष्ट अनुमति और विभागीय स्वीकृति के कई वर्षों पुराने पेड़ों को काट दिया गया।