पिंड्रा: बिरापट्टी गांव में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्नी ने ससुराली जनों पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरापट्टी गांव में एक महिला ने अपने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति समेत अन्य ससुराली जन उससे ₹2 लाख के अतिरिक्त दहेज़ की मांग करते थे। पीड़िता ने वाराणसी अपर पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।