बेंगाबाद: लायंस क्लब एलिट ने भीषण गर्मी में 1000 से अधिक लोगों को सत्तू शरबत व शीतल जल बांटा
लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा कड़ाके की गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं अधिवक्ता लिपिक व अधिवक्ता बंधुओ के बीच जिला अधिवक्ता भवन गिरिडीह के समीप बुधवार को 11 बजे से सत्तू शरबत एवं शीतल जल का वितरण करने का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक लोगों ने सत्तू शरबत एवं शीतल जल का लाभ प्राप्त किया।