बेंगाबाद: कजरो के पास फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार जयमंगल सिंह गंभीर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर कजरो के समीप शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गांडेय थाना क्षेत्र के सोनाजोरी निवासी जयमंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि वह बेंगाबाद के फुटकोरिया पंचायत अंतर्गत अमजो गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।