मंदसौर: जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में मरीजों की भीड़ बढ़ी, एक बेड पर दो मरीज भर्ती, परिजन परेशान
मंदसौर। जिला अस्पताल के फीमेल मेडिकल वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने से कई जगह एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। सीमित नर्सिंग स्टाफ के कारण उपचार व्यवस्था प्रभावित हो रही है, परिजनों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की है। सिविल सर्जन ने मौसम परिवर्तन के कारण मरीज बढ़ने की बात कही है,