राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने ई दक्ष केंद्र में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को लेकर ली अधिकारियों की बैठक
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग की लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर ने लंबित शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर नाराजगी जताई।