लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर केसरिया नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। नगर क्षेत्र के सभी 13 छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में पहुँच गया है। पिछले एक सप्ताह से सफाई कर्मी और मजदूर लगातार घाटों की सफाई, नदी में जमा कचरा और जलकुंभी हटाने का कार्य कर रहे हैं। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विनीत कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में क