गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से नशे में वाहन न चलाने पर जोर देते हुए कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।