बलिया: फेफना थाना क्षेत्र में कोयला लदा ट्रक टोंस नदी के पुल से गिरा, खलासी की मौत, चालक घायल
Ballia, Ballia | Apr 17, 2026 बलिया-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 पर फेफना थाना क्षेत्र में एक कोयला लदा ट्रक टोस नदी पुल से नीचे गिर गया। यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे फेफना और चितबड़ागांव के बीच हुआ। इस दुर्घटना में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।