गरौठा: गुरसरांय क्षेत्र में 6 फीट लंबे धामन सांप का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा
गुरसरांय के खड़ेनी गांव में वन विभाग की टीम ने लगभग 6 फीट लंबे धामन सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर स्वयं पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत सूचना दें।