आज़मगढ़: शाहगढ़ बाजार से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त 62 वर्षीय शंकर राजभर निवासी राघोपट्टी थाना सरायलखंसी जिला मऊ मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी को वेश्यावृत्ति के प्रायोजन से बेचा, खरीदा गया। उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर वादिनी को मारा पीटा गया।