मुंगेर: मुंगेर डीएम ने इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
Munger, Munger | Jan 29, 2024 आगामी 1 से 12 फरवरी तक होने वाले इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को मुंगेर के समाहारनालय सभागार में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।बैठक में परीक्षा के सफल संचालन एवं उससे संबंधित विधि व्यवस्था संधारण को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।बैठक में पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।