जगदलपुर: शिवानन्द आश्रम में भाजपा सदस्यों ने बच्चों के बीच मनाया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन के माध्यम से शिवानंद आश्रम के बच्चों से बात की एवं बच्चों की बधाई को स्वीकार किया। स्वामी शिव दास ने मुख्यमंत्री को शिवानंद आश्रम में आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने इस न्योता को स्वीकार भी किया।