गढ़ी उपखण्ड के अंतर्गत भीमसोर गांव मे एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले मे गढ़ी थाने मे रिपोर्ट दर्ज की गई हे। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले मे मोटागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की युवती प्रार्थीया ने अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए लोहारिया थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट पर पुलिस ने जाच शुरू कर दी हे।