कन्हौली थाना क्षेत्र से अपहृत की गई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई कन्हौली थाना कांड संख्या 195/25 के तहत की गई। पुलिस की तत्परता और सतर्क जांच के परिणामस्वरूप अपहृता को सुरक्षित अवस्था में बरामद किया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।