छिबरामऊ के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जाहागीरपुर पोस्ट सराय प्रयाग का रहने वाला एक युवक का अवैध असला हाथों में लिए हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। हालांकि वायरल वीडियो गुरुवार की दोपहर 2:55 का बताया जा रहा है। वहीं इसकी जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया वीडियो संज्ञान में आया मामले की जांच कर विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।