डोलरिया: बघवाड़ा में हार्वेस्टर ने युवक को मारी टक्कर युवक की मौके पर हुई मौत ग्रामीणों में आक्रोश
बघवाड़ा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति और कथित लापरवाही से चलाए जा रहे हार्वेस्टर ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।