टीकमगढ़: झिरियाखेरा गांव में कुएं में गिरने से महिला घायल, 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
झिरियाखेरा गांव में एक महिला कुएं में गिरकर घायल हो गई। घायल महिला का नाम सुधा घोष निवासी झिरियाखेरा गांव बताया गया है । परिजन ने बताया कि महिला का उसकी सास से विवाद हो रहा था। इसके बाद सुधा घर से थोड़ी दूर शौच करने के लिए जा रही थी, इसी दौरान एक अन्य महिला ने उसे धक्का दे दिया और महिला कुएं में गिरकर घायल हो गई।