आरा: संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस बंगला के बालू घाट नंबर 14 के समीप सोन नदी में डूबने से मछली मारने गए बुजुर्ग की मौत
Arrah, Bhojpur | May 21, 2026 जिले के संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस बंगला के बालू घाट नंबर 14 के समीप सोन नदी में डूबने से मछली मारने गये बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस गांव निवासी स्व. ब्रह्मदेव चौधरी के 60 वर्षीय पुत्र राजाराम चौधरी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बुधवार की दोपहर मछली